{"_id":"6ac7f8bf36f11874fb089397","slug":"action-taken-against-quacks-clinic-operating-under-the-guise-of-a-pathology-lab-sealed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164133-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झोलाछापों पर कार्रवाई, पैथोलॉजी की आड़ में चल रहा क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झोलाछापों पर कार्रवाई, पैथोलॉजी की आड़ में चल रहा क्लीनिक सील
विज्ञापन
खागा। झोलाछाप और मानकविहीन स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य व पुलिस विभाग ने जांच की। अभिलेख और व्यवस्थाओं की जांच में कमियां मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर निर्धारित समय में मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक क्लीनिक को सील कर दिया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार और अपराध निरीक्षक रामाशीष यादव ने पुलिस बल के साथ कैनाल रोड स्थित पंकज क्लीनिक की जांच की। मानक पूरे न मिलने पर संचालक पंकज कुमार को 14 दिन में कमियां दूर करने की चेतावनी दी गई।
इसके बाद स्टार गोल्ड पैथोलॉजी की जांच में पैथोलॉजी की आड़ में क्लीनिक संचालित मिला। संचालक जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसडीएम के निर्देश पर क्लीनिक सील कर दिया गया।
विज्ञापन
भर्ती मरीजों को शिफ्ट करने के निर्देश
कमलानगर स्थित अंबे अस्पताल में अभिलेख, स्टाफ और मरीजों की जानकारी ली गई। पैरामेडिकल स्टाफ अधिकारियों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सीएचसी अधीक्षक ने संचालक को 24 घंटे के भीतर भर्ती मरीजों को सीएचसी या जिला अस्पताल में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
साइनस अस्पताल में नहीं मिले चिकित्सक
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर नौबस्ता रोड के पास साइनस अस्पताल की जांच में चिकित्सक और संचालक मौके पर नहीं मिले। सीएचसी अधीक्षक के अनुसार अस्पताल में डेंगू का एक मरीज भर्ती था, जिसकी सूचना जिला मुख्यालय को नहीं दी गई थी। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल के मानकों, भर्ती मरीजों और स्टाफ से जुड़े अभिलेखों की जांच की।