फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   This is the condition of officials, could not restore supplies within 24 hours

Fatehpur News: अधिकारियों का ये हाल, 24 घंटे में आपूर्ति नहीं कर पाए बहाल

Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
This is the condition of officials, could not restore supplies within 24 hours
फतेहपुर। शहर के बिजली अधिकारियों का ये हाल है कि 24 घंटे में आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं कर पाए। रविवार रात नौ बजे का फुंका ट्रांसफार्मर लगाने में सोमवार रात के नौ बजा दिए। इसके बाद भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही। इससे शहर की पांच हजार आबादी बेहाल रही।
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर स्थित एक ट्रांसफार्मर खागा विधायक कृष्णा पासवान के आवास के पास और दूसरा आईटीआई रोड में पुरानी एलआईसी के समीप लगा है। दोनों 400-400 सौ केवीए के ट्रांसफार्मर रविवार की रात नौ बजे जल गए। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने गर्मी में पूरी रात गुजारी।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने सोमवार को सुबह 10 बजे से आईटीआई रोड का ट्रांसफार्मर बदलना शुरू किया। इसमें दोपहर के 12 बज गए। नया ट्रांसफार्मर चार्ज करने एक घंटे का समय लगा। दोपहर एक बजे उस क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो पाई, लेकिन कुछ देर में ही दोबारा कट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा विधायक के आवास के समीप के ट्रांसफार्मर को शाम पांच बजे बदलने का काम शुरू हुआ। पहले मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया। यह ट्रांसफार्मर पांच मिनट की आपूर्ति के बाद तेज आवाज के साथ बंद हो गया। इसके बाद बिजली विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाकर लगाना शुरू किया। इस दौरान रात के आठ बज गए। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण पानी संकट का भी सामना करना पड़ा।
----------------
अधिकारियों ने फोन उठाना किया बंद
इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। लोग बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण बहाल करने की स्थिति जानने के लिए परेशान रहे। रात आठ के बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन हर पांच मिनट में बिजली की आंखमिचौली ने पसीना पसीना कर दिया।
------------
अधिकारियों के दावे की खुली पोल
बिजली विभाग के अधिकारी शहर में 23 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन 24-24 घंटे बिजली कटौती हो रही है। शहर के ट्रांसफार्मर ही बदलने में पूरा दिन लगाया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहां पर सप्ताह भर में ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। बिजली विभाग की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
.........................
रात में पटेलनगर मोहल्ले में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। स्टोर में एक ट्रांसफार्मर था, उसे आईटीआई रोड में लगा दिया गया। खागा विधायक के आवास के सामने ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन मरम्मत वाला ट्रांसफार्मर होने के कारण चल नहीं पाया। नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई है। राजमंगल सिंह, एक्सईएन बिजली प्रथम
....................


पटेलनगर निवासी श्रवण कुमार गुप्ता का कहना है कि 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन हर 10 से 15 मिनट में ट्रिप कर रही है। लोगों के घरों में पीने का पानी नहीं है। नित्यक्रिया के लिए हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी में हाल बेहाल है।


शहर के पटेलनगर निवासी संजय कुमार पटेल का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। पांच से छह घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश है, लेकिन पटेलनगर का ट्रांसफार्मर बदलने में 24 घंटे से अधिक का समय लगा। इसके बाद भी आपूर्ति सही सलामत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed