फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves broke into four houses and made off with goods worth 5.12 lakh from two of them.

Fatehpur News: चार घरों में घुसे चोर, दो जगह से 5.12 लाख का माल बटोर ले गए

Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into four houses and made off with goods worth 5.12 lakh from two of them.
फोटो-40- खखरेरू के कुल्ली गांव में घर की पिछली दीवार पर लगी सेंध। संवाद
फतेहपुर। जिले में मंगलवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। दो घरों से जेवर और नकदी चोरी कर ली, जबकि दो अन्य घरों में घुसने की कोशिश नाकाम रही। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर निवासी प्रीति देवी ने बताया कि उनके पति ललित कुमार पुणे में निजी नौकरी करते हैं। वह 11 अक्तूबर को इलाज कराने मायके गई थीं। तभी चोर घर में घुसकर जेवर और मकान निर्माण के लिए बक्से में रखे रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी सुनीता देवी ने पड़ोसी अनिल पर घर से चांदी की तीन जोड़ी तोड़ियां और एक जोड़ी बिछिया चोरी करने का आरोप लगाया है। चोरी हुए माल की कीमत करीब 12 हजार रुपये है। उनका दावा है कि पौत्री सुमन ने आरोपी को चोरी करते देख लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के मानूपुर मजरे कुल्ली गांव में चोरों ने हरिश्चंद्र और मोती यादव के घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। पीछे के कमरे में भूसा भरा होने के कारण वे भीतर नहीं जा सके। शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मोती यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में भी उनके घर से पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था।



बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के पंचमपुर मजरे जगदीशपुर में बुधवार को ग्रामीणों ने बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। गांव निवासी विजय कुमार की बाइक दरवाजे के सामने खड़ी थी। आरोप है कि युवक पेचकस से लॉक तोड़कर बाइक ले जाने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान औंग थाना क्षेत्र के आशापुर अभयपुर निवासी सत्यप्रकाश उर्फ शीलू के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फोटो-40- खखरेरू के कुल्ली गांव में घर की पिछली दीवार पर लगी सेंध। संवाद

फोटो-40- खखरेरू के कुल्ली गांव में घर की पिछली दीवार पर लगी सेंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed