फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   They used to steal by spying on empty houses, four arrested

Fatehpur News: सूने घरों की रेकी कर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
They used to steal by spying on empty houses, four arrested
फोटो-29 पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : मिहींपुरवा में ​स्थित भरतपुर गांव।
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के जेवर, नकदी, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल की गई सब्बल बरामद की है। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। इसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को टीम ने मिठ्ठूपुर ट्रैक के पास से राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर पुलिया निवासी रीशू पासवान, नई बस्ती निवासी दीपक कुमार उर्फ कमल, खुशवंत राय नगर निवासी जगदीश सोनी उर्फ आजाद और गाजीपुर रोड निवासी भास्कर सोनी उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक से अलग-अलग मोहल्लों में घूमकर बंद और सूने मकानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही घरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लेते थे। चोरी के जेवरों की खरीद-फरोख्त का काम जगदीश सोनी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 24 अप्रैल को राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया निवासी गुड्डू कुमार विश्वकर्मा के घर चोरी की थी। छह मई को प्रमोद साहू और शिवपुरम कॉलोनी निवासी आनंद त्रिवेदी के सूने मकानों को निशाना बनाया था। आनंद त्रिवेदी के घर से करीब सात लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 बिछिया, तीन जोड़ी पायल, दो अंगूठी, सोने की चेन, कान की बाली, कमरबंद, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, छह हजार रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त सब्बल बरामद की है। इंटेलिजेंस विंग प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी शंकर पासवान की तलाश की जा रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फोटो-29 पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-29 पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस- फोटो : मिहींपुरवा में स्थित भरतपुर गांव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed