फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   They Collected Fraudulent Funds by Sending Barcodes; Accounts to be Scrutinized

Fatehpur News: बार कोड भेजकर लेते थे ठगी की रकम, खंगाले जाएंगे खाते

Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
They Collected Fraudulent Funds by Sending Barcodes; Accounts to be Scrutinized
फतेहपुर। वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के गुर्गे भुगतान बार कोड के जरिये लेते रहे हैं। विभिन्न बैंक के बार कोड पुलिस को मिले हैं। बार कोड की जांच से स्पष्ट होगा कि किन बैंक खातों में ठगी की रकम जाती रही है। पुलिस को 13 बैंक खातों का डिटेल मिला है। इनमें यूनिक रिश्ता फर्म के नाम पर इंडियन ओवरसीज, दो पीएनबी, दो एसबीआई, एक्सिस, इंडियन बैंक के हैं।
विज्ञापन

कुल मिलाकर धोखाधड़ी की रकम इन सात बैंक खातों में आई है। बाकी छह बैंक खाते साइबर ठग आदित्य यदु और अनिल कुमार के हैं। साइबर टीम ने बैंक खातों को फ्रीज कराने के लिए बैंकों को पत्राचार किया है। इन दिनों कई छुट्टियां पड़ी हैं। इसी वजह से बैंकों से पुलिस को ईमेल का कोई जवाब नहीं मिल सका है। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि बार कोड में लेनदेन हो रहा था। बार कोड के जरिये ही आसानी से खातों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन



10 हजार की ठगी पर देते थे 500 का कमीशन
जिले की फिलहाल टीम लीडर समेत 16 लड़कियां काम कर रही थीं। इनमें तीन टीम लीडर लड़कियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बाकी लड़कियों की भूमिका नहीं पाई गई है। कुछ लड़कियों ने बताया कि नौकरी के एवज में महीने में पांच हजार रुपये का वेतन मिलता था। लेकिन उन्हें कमीशन ठीक-ठाक मिल जाता था। किसी व्यक्ति को बातचीत के दौरान बड़ा पैकेज देते थे। 10 हजार तक का पैकेज देने पर 500 रुपये का कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed