फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There will be movement if the bridge is not built in Bara Galauli

Fatehpur News: बारा गलौली में पुल न बना तो होगा आंदोलन

Mon, 28 Aug 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
There will be movement if the bridge is not built in Bara Galauli
जाफरगंज। बारा गलौली में यमुना नदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की। रविवार को ग्रामीणों ने बैठक कर मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाक के बारा गलौली के पैंटून पुल के स्थान पर पक्का पुल बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की रणनीति तैयार की। जगदंबा महिला महाविद्यालय मऊदेव में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कहा कि सरकार वोटों के समय केवल लुभावने सपने दिखाती है। इसके बाद वादे भूल जाती है। इस पुल के बनने से छह से 10 लाख तक की आबादी लाभान्वित होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी फतेहपुर, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को मांगपत्र भेजा गया। इस मौके पर श्यामलाल निषाद, श्रीनारायण तिवारी, नरेश, रज्जन सिंह परिहार, राम प्रकाश, पूनम देवी, गोविंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed