फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There are not enough arrangements to deal with Corona

Fatehpur News: कोरोना से निपटने के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
There are not enough arrangements to deal with Corona
फतेहपुर। कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी सिर्फ कागजों पर है। संक्रमण कमजोर पड़ने पर जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड बंद खत्म कर दिया गया है और वेंटिलेटर स्टोर में जंग खा रहे हैं। वैक्सीन का स्टॉक भी अस्पताल में नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ा, तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को कोरोना के दो मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट होने का दावा किया, लेकिन जिला अस्पताल की पड़ताल में कोरोना से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन तक उपलब्ध नहीं हैं। सभी कोरोना वार्डों में ताले लटक रहे।
विज्ञापन

..
जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था ही अस्त व्यस्त है। वेंटिलेटर उखाड़कर ट्रामा सेंटर के एक्सरे रूम में रखे धूल खा रहे हैं। मौके पर एक भी बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं है। व्यवस्था के नाम पर सिर्फ ऑक्सीजन प्लांट दुरस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल-1, एल-3 अस्पताल बंद थरियांव सीएचसी में स्थापित एल-1 कोरोना अस्पताल में ताला बंद है। यहां पर एक सफाई कर्मी की नियुक्ति है। बेड व्यवस्थित नहीं हैं। कोरोना खत्म होने के बाद यहां की पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पर एक फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मी की नियुक्ति है। खागा में स्थापित एल-3 कोरोना अस्पताल पूरी तरह से बंद हो चुका है।


जिले के अन्य सेंटरों में की जा रही सैंपलिंग
फतेहपुर। जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी रोगियों की संख्या बढने से करोना जांच की संख्या जिले के अन्य सेंटरों में बढ़ी है। औसतन प्रति दिन 150 कोरोना की जांच होती है। इन्हीं जांचों में गुरुवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह संख्या जिले की है।
..

कुल लिए गए सैंपल--586475
अब तक हुई जांच--586312
जांच लंबित-------163
जिले में अब तक संक्रमित--8801
घर में उपचार के बाद ठीक--5239
अस्पताल मेें उपचार से ठीक-3562
कोरोना से मरे कर्मचारी---31
कोरोना आम लोगों की मौत-123
.
बेड -300
ऑक्सीजन प्लांट-6

जिले की कुल आबादी---3097308
60 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण-शत प्रतिशत
18 से 44 साल वालों का टीकारण--शत प्रतिशत
15 से 17 साल वालों का टीकाकरण-शत प्रतिशत
12 से 14 साल वालों का टीकाकरण--95 प्रतिशत
11 साल तक का टीकारण-शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed