फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Then the wind grew melting in the sun, relief

हवा चलने से फिर बढ़ी गलन, धूप में राहत

Sun, 08 Jan 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Then the wind grew melting in the sun, relief
स्टेशन के बाहर अलाव में आग तापते यात्री व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मौसम अचानक हवा चलने से एक बार फिर गलन की ओर बढ़ चला है। हालांकि दिन में धूप में गर्माहट रही। धूप जाते ही गलन ने फिर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गरीब व मजदूर सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होकर अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन



कोहरे की धुंध का शनिवार को रेलवे ट्रैक पर भी दिखाई दिया। गोरखपुर से कानपुर तक जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस रद्द रही। रेलवे प्रशासन ने चौरीचौरा ट्रेन को इलाहाबाद से ही वापस कर दिया। वहीं जयपुर-इलाहाबाद, रीवां, पुरुषोत्तम, जोधपुर हावड़ा, कालका, मुरी, नंनदकानन, महानंदा ट्रेन भी देरी  से स्टेशन पहुंची। इससे कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर की चटख धूप में बच्चे, स्कूल व आईटीआई मैदान में क्रिकेट खेलते दिखाई दिए।
विज्ञापन


छत पर धूप में बैठकर बच्चे होमवर्क पूरा करते रहे। कचहरी में आने वाले वादी भी धूप का आनंद लेते रहे। ठंड से बचने के लिए कचहरी का काम खत्म कराने का प्रयास करते रहे। शहर की प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। महिलाएं और बच्चे मॉल व ऊनी कपड़ों की दुकानों में खरीदारी करते दिखाई दिए। फुटपाथ की दुकानों में भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed