{"_id":"6984e99e449c52e58708d067","slug":"theft-of-rs-3-lakh-from-two-houses-investigation-begins-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148809-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो घरों से तीन लाख की चोरी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो घरों से तीन लाख की चोरी, जांच शुरू
विज्ञापन
औंग/किशनपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो घरों में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों स्थानों से चोर तीन लाख रुपये का माल उठा ले गए हैं।
औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजवीर ने बताया चोर ने रात को कमरे का ताला तोड़कर सोने की एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की तोडि़या, दो जोड़ी बिछिया, सोने की अंगूठी और नौ हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए हैं। राजवीर ने बताया कि वह बाहर रहकर डेयरी में नौकरी करता है। पड़ोसियों से सुबह चोरी की जानकारी मिली है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के जालंधरपुर गांव निवासी बबली देवी ने बताया कि वह रात को मवेशियों की रखवाली को दूसरे घर में सो रही थीं। चोर उसके गृहस्थी वाले घर में छत के रास्ते पहुंचे। दरवाजे की कुंडी काटकर 5000 रुपये व चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, चांदी के और भी कुछ जेवर चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।