{"_id":"60d3864f8ebc3e33284cc668","slug":"theft-in-house-fatehpur-news-knp636041544","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडी काटकर घर में घुसे चोर, ले गए नगदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडी काटकर घर में घुसे चोर, ले गए नगदी-जेवर
विज्ञापन
अल्लीपुर। बेखौफ चोर दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर नगदी और जेवर ले भागे। घर के बाहर सो रहे परिजनों को चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मलवां थानाक्षेत्र के बुधइयापुर गांव निवासी अखिलेश सिंह किसान है। गांव में उनका पैतृक मकान है और वह उसका निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार रात अखिलेश सिंह व परिवारीजन घर के बाहर पंखा लगाकर सो रहे थे। अखिलेश सिंह जब सुबह उठे और अंदर गए तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान
अस्त-व्यस्त है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है। दरवाजे की कुंडी भी कटी हुई है। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी तो जांच हुई। अखिलेश सिंह ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये के जेवर व कुछ नगदी चोरी हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।