{"_id":"652ccd598fa5282ff105a244","slug":"theft-in-grocery-store-by-breaking-shutters-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-5319-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी
विज्ञापन
हथगाम। कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी अरविंद कुमार उर्फ भैया लाल साहू की किराने की दुकान पाशानगर वार्ड नंबर दो में है। दुकानदार ने बताया कि वह दुकान बंद कर शनिवार शाम घर चला गया था। आसपास के लोगों ने रविवार सुबह शटर में लगा ताला टूटा देखकर सूचना दी। वह दुकान पहुंचा। शटर खोलने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोल्लक टूटा पड़ा था। दुकान से करीब 50 हजार का माल और फुटकर रुपये चोर चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
दहेज हत्या में तीन गिरफ्तार
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति अरविंद, ससुर बरातीलाल व सास गीता देवी को गिरफ्तार किया है। संग्रामपुर सानी गांव में महिला की दो दिन पहले फंदे पर शव लटकता मिला था। मामले में पति समेत छह ससुरालीजनों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। (संवाद)