{"_id":"66b287510b032dffdc0a5be4","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-three-houses-including-that-of-the-dairy-operator-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-119207-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डेयरी संचालक समेत तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डेयरी संचालक समेत तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
धाता। धाता क्षेत्र के शाहपुर चर्की गांव में चोर तीन घरों से सोमवार रात नकदी व जेवरात समेट ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
गांव के डेयरी संचालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोर मुख्य दरवाजे की अंदर से लगी कुंडी तोड़कर घुसे। अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर नकदी, एक लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए। दूसरी ओर, अजय सिंह के घर में चोर छत के रास्ते से कमरे पहुंचे। कमरे का ताला तोड़कर 22 हजार 300 रुपये, सवा लाख के जेवर, बर्तन समेत अन्य सामान चुरा ले गए। तीसरी घटना में ज्ञान सिंह के घर का बक्सा चोर उठा ले गए। बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार नकदी व 50 हजार कीमत के जेवर चुरा ले गए। बक्सा सुबह ग्रामीणों ने खेत पर पड़ा देखा। फील्ड यूनिट की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।