फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The victim's father was threatened on the testimony

Fatehpur News: पीड़िता के पिता को गवाही पर मिली थी धमकी

Tue, 09 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 09 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The victim's father was threatened on the testimony
फतेहपुर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता के पिता ने आपबीती बताई। बताया कि दोषी उसे लगातार धमका रहे थे। कोर्ट से उन्हें समय रहते न्याय मिला है। बेटी के साथ 2019 में घटना हुई थी। चार साल के अंदर ही न्याय मिला है। कोर्ट ने आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई है।
विज्ञापन

बताया कि बेटी को न्याय दिलाने के समय उनके सामने कई बार रुकावट पैदा की गई। वह कभी भी पीछे नहीं हटे। न्याय की उम्मीद में उन्होंने अपनी जान की परवाह भी नहीं की। आरोपी ऊंची बिरादरी के हैं। घटना के कुछ माह बाद ही कोर्ट में गवाही के लिए उसे बुलाया जाने लगा था। उसे आरोपियों के पक्ष के लोग गवाही से मुकरने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। समझौते के लिए कई बड़े लोगों के यहां बुलाकर पंचायत कराई थी। वह किसी के दबाव में नहीं आया। घटना के बाद से आरोपी कुशल सिंह लगातार जेल में रहा है। आरोपी आशीष को बीच में कुछ दिनों के लिए जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह उत्तम ने बताया कि गवाही के दौरान कई बार वादी के पिता पर आरोपी पक्ष ने दबाव बनाया था। इस संबंध में पिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस को भी कोर्ट ने मामले में वादी की सुरक्षा के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed