फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The upper castes called the UGC Act the Rowlatt Act.

Fatehpur News: सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून को रोलेट एक्ट बताया

Wed, 28 Jan 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The upper castes called the UGC Act the Rowlatt Act.
जहानाबाद। सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून को भाजपा का रोलेट एक्ट करार दिया है। मंगलवार को कस्बे के बस स्टैंड में सवर्ण समाज के युवाओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा सरकार के लाए गए यूजीसी एक्ट को काला कानून बताते हुए पुरजोर विरोध का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जहानाबाद के पुरातन संघ परिवार से जुड़े शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जनमेजय मिश्र ने कहा कि यह कानून अंग्रेजों के रोलेट एक्ट कानून से ज्यादा खतरनाक है। इसमें नो अपील, नो वकील, सीधे सजा का प्रावधान है। ऐसे काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज सड़क पर उतरकर विरोध करेगा। युवाओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह कानून विनाशकारी होगा।
विज्ञापन

साथ ही सरकार के ऊपर गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए कानून को हिंदू समाज की एकता के खिलाफ भी बताया। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता अरुण बाजपेई, एमएसएमई उद्यमी अजेंद्र सचान, विहिप के पूर्व अधिकारी अमित अग्निहोत्री, विष्णु सिंह, आशुतोष शुक्ला, गोलू खरे, सुमित ओमर, हर्षित मिश्रा, अजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed