{"_id":"5894e3274f1c1b4a40e8293a","slug":"the-truck-entered-the-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी बाइक, पिता-पुत्र घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी बाइक, पिता-पुत्र घायल, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
बांदा सागर ललौली मार्ग पर खुर्माबाद में जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललौली थाना क्षेत्र में खुर्माबाद नगर के पास शुक्रवार सुबह ट्रक का कट लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए। पिता का दाहिना हाथ कट गया। हेलमेट न होने से सिर में भी चोट लगी। उधर, गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर दो घंटे तक हंगामा किया। ललौली पुलिस के भरोसा देने पर लोग हटे और यातायात बहाल कराया जा सका।
थाना ललौली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ राजन सिंह (45) अपने बेटे सिद्धार्थ (13) के साथ बाइक से बिंदकी जा रहे थे। हाईवे पर खुर्माबाद नगर के पास अचानक सामने से ट्रक आ गया। कट लगते ही संतोष बाइक समेत ट्रक के बीच वाले हिस्से में जा घुसे। बेटा भी ट्रक के पहिये से टकराकर घायल हुआ। चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस पहुंचने पर एंबुलेंस से पिता-पुत्र को सीएचसी बिंदकी भेजा गया। बिंदकी प्रतिनिधि ने बताया कि संतोष को सिर में भी काफी चोट लगी थी। बेटा भी घायल था। प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों से कहकर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ ललौली श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर यातायात बहाल करा लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक मालिक को फोन कर चालक समेत थाने आने को कहा गया है।