फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The temperature has been hovering above 40 degrees for a month

Fatehpur News: महीनेभर से 40 डिग्री के ऊपर घूम रहा तापमान

Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The temperature has been hovering above 40 degrees for a month
फतेहपुर। महीनेभर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही घूम रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। ऐसे में तेज लू से भले ही राहत रही हो, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर तक आसमान में बदल जरूर रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। दोपहर के समय प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के प्रमुख बाजार चौक भी पूरी तरह सूना पड़ा रहा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में यात्री बेहाल रहे। राहगीरों के लिए नगर पालिका ने शहर के बाकरगंज, ज्वालागंज बस स्टैंड, भिटौरा बाईपास मोड, कलक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन समेत 10 प्रमुख स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

---
तीन ट्रेनों के देर से पहुंचने पर यात्री गर्मी से हुए बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। स्टेशन में तीन ट्रेनों के देर से पहुंचने पर यात्री गर्मी में बेहाल रहे। जम्मू तवी एक्सप्रेस का स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11 बजकर 18 मिनट का है। यह शाम 4. 30 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 04152 कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का समय दोपहर दो बजे है, जबकि यह रात 12 बजे स्टेशन पहुंची। इसके साथ नार्थ ईस्ट 12505 निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों का गर्मी से हाल बेहाल रहा। जम्मूतवी ट्रेन के कुछ यात्री अपनी यात्रा को रद्द कराकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed