फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The roads of the city will be brightened, new resources will be available

Fatehpur News: शहर की जगमग होंगी सड़कें, मिलेंगे नए संसाधन

Fri, 11 Oct 2024 03:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The roads of the city will be brightened, new resources will be available
फतेहपुर। शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त होगी, वहीं साफ-सफाई के लिए कई नए संसाधन नगर पालिका को मिलेंगे। इसके लिए डीएम ने 15वें वित्त से करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। पालिका ने भी तेजी दिखाते हुए जेम पोर्टल से खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साल के अंतिम महीने तक खरीद की योजना है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 15वें वित्त से 20 करोड़ की प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा था। इसमें करीब साढ़े नौ करोड़ से सफाई और प्रकाश संसाधनों की खरीद से संबंधित प्रस्ताव हैं। इसमें शहर के नउवाबाग से आबूनगर डाकबंगले तक 90 लाख से डिवाइडर पर लाइटें, जिला अस्पताल के सामने से बिंदकी बस स्टैंड तक 10 लाख से प्रकाश पोल और लाइटें लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन

इनके अलावा सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक जेसीबी, दो डंपर, आठ टाटा मैजिक लोडर, एक बड़ी फागिंग मशीन वाहन सहित एक 12 मीटर लंबी हाईड्रोलिक मशीन खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। डीएम ने सभी तरह की खरीद के लिए जेएम पोर्टल को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....बयान...
डीएम ने प्रकाश और सफाई व्यवस्था के संसाधनों की खरीद का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया है। जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिसंबर तक खरीद पूरी हो जाएगी।-रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed