{"_id":"6815238060b0a812e0057d43","slug":"the-police-took-the-barber-to-the-police-station-when-he-did-not-come-to-cut-hair-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-133243-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाल काटने नहीं आने पर नाई को चौकी ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाल काटने नहीं आने पर नाई को चौकी ले गई पुलिस
विज्ञापन
खागा। बाल काटने से मना करने पर चौकी प्रभारी ने सैलून संचालक को पकड़ लिया। पुलिस पर चौकी में उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। परिजनों पर भी पुलिसिया रौब दिखाया गया। चौकी इंचार्ज ने आरोप को निराधार बताकर लेनदेन के विवाद में संचालक को बुलाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर परिजनों के वीडियो वायरल होने के बाद सैलून संचालक को छोड़ दिया गया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर गांव निवासी महेश सैलून संचालक है। महेश ने बताया कि कुछ दिन पहले वह छत से गिरकर घायल हो गया था। इसी वजह से कई दिनों से दुकान पर भी नहीं गया। बताया कि चौकी इंचार्ज संजय यादव को बाल कटिंग व सेविंग करानी थी। उन्होंने हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह को शुक्रवार सुबह घर भेजा और चौकी आने के लिए कहा। पैर में चोट के कारण चौकी जाने में असमर्थता जताई।
यह बात हेड कांस्टेबल ने चौकी इंचार्ज से बताई। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज घर आ गए और बदसलूकी कर उसे चौकी ले गए। उसकी पत्नी सरोज भी चौकी पहुंची। सरोज की आपबीती बताने का वीडियो वायरल हुआ है। जहां पुलिसिया रौब से उसे भी डराया-धमकाया गया। मामला सुर्खियों में आने पर महेश को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने सैलून संचालक के खिलाफ लेनदेन की शिकायत की थी, उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बदसलूकी का आरोप गलत है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया में प्रसारित खबर को लेकर चौकी इंचार्ज से अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
-- -- --