फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The mercury dropped by one degree, the winds increased the cold

Fatehpur News: पारा एक डिग्री लुढ़का, हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Sun, 31 Dec 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by one degree, the winds increased the cold
फोटो-32-अभिभावक के साथ ठिठुरते स्कूल जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन

फोटो-33-ई-रिक्शा में सर्द हवाओं से बचते-बचाते स्कूल निकले छात्र। संवाद
- स्कूलों की नहीं की गई छुट्टी, बच्चे ठिठुरते निकले
फतेहपुर। मौसम का सितम शनिवार को भी बरकरार रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री कमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार भी लोगों को ठिठुरा रही है। सूरज दोपहर तक बादलों में छिपा रहा। दो बजे के बाद धूप निकली, लेकिन इसका कोई असर नहीं रहा। इस वजह से पूरे दिन लोग घर से बेहद जरूरत होने पर ही बाहर निकले। साथ ही अलाव भी जलते रहे।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को एक डिग्री लुढ़कर अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गईं हैं। खास कर बुजुर्ग, बच्चों और दमा के मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं स्कूलों में छुट्टी नहीं होने से बच्चे ठिठुरते हुए जाते दिखे। एक दिन पहले 1.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा की गति शनिवार को 3.4 किमी प्रति घंटा हो गईं। ऊपर से कोहरे और बदली के कारण पूरे दिन धूप भी नहीं निकली। इस वजह से सर्दी अधिक महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से शहर के ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए। इसके अलावा लोग अपनी दुकानों और घरों के सामने भी अलाव जलाकर बैठे नजर आए। पूरे दिन लोगों के शरीर से गर्म कपड़े नहीं उतरे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. वशीम खान के अनुसार अब तापमान अगले कुछ दिनों तक गिरता ही रहेगा। इस दौरान यदि तेज हवा चली तो कोहरा भले ही कम पड़े किंतु सर्दी का अहसास सामान्य से अधिक रहेगा।
- कोहरे के कारण बसों के फेरे घटे
कोहरे के कारण कई रूटों पर बसों के फेरे कम हो गए हैं। निगम की बसों में 50 फीसदी से कम यात्री होने पर बसें नहीं भेजी जा रही। इस कारण बस स्टेशन पर कई बसें खड़ी रहीं। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि कोहरे व ठंड के कारण यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। कानपुर, प्रयागराज, बांदा, लखनऊ व दिल्ली के लिए बसों के फेरे को कम किया गया है।

- आलू किसानों की बढ़ी चिंता
कोहरे के पाला का असर दिखाई देने लगा है, जिससे आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलू की फसल में सुलसा, मुर्रा रोग का प्रकोप बढ़ने लगा है। किसान फसलों के बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों से बचाव के सलाह ले रहे है। वहीं गेहूं की फसल को ठंड से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed