फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The medical officer in charge of the suspended

प्रभारी चिकित्साधिकारी सस्पेंड

Fri, 12 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
The medical officer in charge of the suspended

मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी डा. विकास शेट्टी

विज्ञापन
ने जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में काफी समय से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी ललौली को निलंबित करने के आदेश दिए। जिला अस्पताल में बड़ी तादाद में लंबित एक्सरे रिपोर्ट देखकर ओएसडी भड़क उठे। उन्होंने इस संबंध में सीएमएस से जानकारी की और बहुत जल्द रेडियोलाजिस्ट और पैथालाजिस्ट की नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया।

ओएसडी ने सुबह 10.30  बजे जिला अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद वह पैथालॉजी पहुंचे जहां पर पता चला की सालों से पैथोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा है। इसके बाद एक्सरे विभाग पहुंचे, जहां पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। काफी तादाद में मेडिकोलीगल रिपोर्टें पेंडिंग मिली।

सीएमएस के बताने पर कि यहां तैनात रेडियोलाजिस्ट कभी कभार आते हैं। उनके खिलाफ कई बार लिखा पढ़ी की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओएसडी ने बहुत जल्द सीएम से वार्ता कर अस्पताल में पैथालाजिस्ट और रोडियोलाजिस्ट की नियुक्ति कराने की बात कही।

स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ओएसडी ने पुरुष और महिला वार्डों का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अभिलेखीय निरीक्षण के बाद ओएसडी ने बंद पड़े ट्रामा सेंटर की वीडियोग्राफी कराई और बहुत जल्द जिलेवासियों को यह सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

पोषण पुनर्वास केंद्र में आठ कुपोषित बच्चे भर्ती मिले। उन्होंने यहां पर दाल चखकर गुणवत्ता परखी। इस मौके सीएमओ, सीएमएस डा. एके मिश्रा, महिला सीएमएस डा. रेखारानी आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल के बाद ओएसडी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललौली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में एमओआईसी डा. नितिन कुमार गायब मिले, जबकि उनके फर्जी हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर में पाए गए। फार्मेसिस्ट मनीष उपस्थित मिले पर वार्ड की हालत बदतर मिली। धूल की मोटी पर्त जमा मिली। ओटी में पक्षियों के घोंसले देख ओएसडी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

उन्होंने सीएमओ विनय कुमार पांडेय को एमओआईसी को निलंबित करने के आदेश दिए, साथ ही फार्मेसिस्ट को फर्जी हस्ताक्षर बनाने को लेकर चेतावनी दी। सीएमओ ने बताया कि एमओआईसी काफी समय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके निलंबन के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed