{"_id":"31796114cc90187f2da57d63c15c6196","slug":"the-kumbh-mela-was-shown-vigilance-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले को लेकर बरती गई सतर्कता, चेकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले को लेकर बरती गई सतर्कता, चेकिंग
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के जारी अलर्ट के बाद रेलवे पुलिस
विज्ञापन
प्रशासन सक्रिय हो गया है। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को
चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन पर निरीक्षकों कर्मियों को सुरक्षा चौकसी के
बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार को आरपीएफ निरीक्षक रामबहादुर और जीआरपी प्रभारी समर बहादुर सिंह भारी फोर्स के साथ स्टेशन में चेकिंग शुरू की। स्टेशन में यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई।
मेटल डिटेक्टर लगाकर खड़ी ट्रेनों पर भी जवानों ने यात्रियों के बैग खंगाले। औचक चेकिंग अभियान से यात्रियों को स्टेशन पर कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई। जिससे कुछ देर के लिए यात्री असहज रहे।
इसके बाद ही यात्रियों को लाउडस्पीकर के जरिए किसी तरह की गड़बड़ी न होने और रूटीन चेकिंग किए जाने की जानकारी दी गई। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि इलाहाबाद कुंभ मेले में शामिल होने भारी भीड़ आती जाती है।
हरिद्वार में चार आतंकी कुंभ मेले पहुंचने पर पकड़े गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के आदेश पर चौकसी शुरू की गई है। दूसरी ओर पेशी पर ले जाते समय एक आतंकी के फरार होने की सूचना पर भी छानबीन की कार्रवाई कराई गई।