फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Gulabi Gang staged a protest at the police station against the repeated assault on a woman.

Fatehpur News: महिला से दोबारा मारपीट के विरोध में गुलाबी गैंग ने थाने में किया प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Gulabi Gang staged a protest at the police station against the repeated assault on a woman.
फोटो-13-थाना गेट पर नारेबाजी करती गुलाबी गैंग की महिलाएं। संवाद
जाफरगंज। मारपीट की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घर लौटी महिला के साथ दोबारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा शुक्रवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने जाफरगंज थाने में प्रदर्शन किया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दूसरी तहरीर पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के खोटिला गांव का है। 28 जुलाई की शाम भैंस बांधने के दौरान हुए विवाद में भैंस के धक्के से बाइक गिर गई थी। इस बात देवर समेत अन्य परिजन ने अजय कुमार की पत्नी पूजा देवी को पीट दिया। पुलिस ने सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल कराया।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की प्रदेश अध्यक्ष हेमलता पटेल का आरोप है कि महिला घर लौटी तो देवर ने फिर मारपीट की। पीड़ित ने दूसरी तहरीर दी लेकिन पुलिस ने नई प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। थानाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पहले मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दूसरी शिकायत पर आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-13-थाना गेट पर नारेबाजी करती गुलाबी गैंग की महिलाएं। संवाद

फोटो-13-थाना गेट पर नारेबाजी करती गुलाबी गैंग की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed