{"_id":"6495e51d5af30a5ec50851d4","slug":"the-girl-had-a-conversation-with-a-young-man-at-night-fatehpur-news-c-12-1-301964-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसी युवक से रात को हुई थी युवती की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसी युवक से रात को हुई थी युवती की बातचीत
Sat, 24 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बरात से अगवा कर युवती की जान लेने की कोशिश करने वाले की पुलिस सर्विलांस के सहारे तलाश में जुटी है। पुलिस को शहर के एक युवक पर शक है। उसकी युवती के मोबाइल पर देर रात तक बातचीत हुई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर स्थित गेस्ट हाउस से गुरुवार रात युवती गायब हो गई थी। मरणासन्न हालत में युवती सुबह निर्माणाधीन मकान से मिली।
बिंदकी कोतवाली से दरोगा रितेश राय युवती के बयान दर्ज करने हैलट पहुंचे। पुलिस ने सर्विलांस खोजबीन चालू की। जांच में सामने आया कि युवती के मोबाइल पर गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक का फोन पहुंचा था। उस नंबर की जांच की गई तो पता चला कि कई बार युवती की बातचीत हो चुकी है।
काफी दिनों से युवक युवती से बातचीत कर रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापामारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। युवती कई सालों से परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती थी।
विज्ञापन
इन हालातों में युवक से बातचीत पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मान रही है कि झांसा देकर युवक ही शादी समारोह से युवती को ले गया और उसने ही घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया एक युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।