{"_id":"641f4019e090aa621001ce34","slug":"the-girl-died-after-being-caught-with-her-friend-fatehpur-news-c-12-1-144101-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दोस्त संग पकड़े जाने पर किशोरी ने दी जान (आसपास के लिए)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दोस्त संग पकड़े जाने पर किशोरी ने दी जान (आसपास के लिए)
Sun, 26 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, परिजन दोनों को ले गए थे थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर (फतेहपुर)। इंस्टाग्राम दोस्त संग पकड़े जाने के बाद किशोरी ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की शहर के रहने वाले एक युवक से इंस्टाग्राम में दोस्ती थी। किसी काम से युवक शुक्रवार को खागा गया था। दोनों के बीच बातचीत हुई, तभी किशोरी ने युवक को गांव मिलने बुला लिया। जहां किशोरी को दोस्त के साथ परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों को परिजन थाने ले गए। पुलिस की पूछताछ में किशोरी के नाबालिग होने का पता लगा। परिजनों के साथ किशोरी को पुलिस ने घर भेज दिया। युवक को पुलिस ने थाने में ही रोक लिया। सूचना पर युवक के परिजन थाने पहुंचे। किसी तरह युवक को छुड़ाकर घर ले गए। प्रकरण से आहत होकर किशोरी ने रात को घर की छत के कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फंदा लगाकर युवक ने दी जान (कानपुर के लिए)
फतेहपुर। मौसी के घर कई साल से रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कानपुर रूरा थाना क्षेत्र के सरवांटप्पा टिमाई निवासी गुड्डन सिंह (35) अपने मौसा के घर शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में करीब 15 साल से रहता था। मौसेरे भाई विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि वह रात को अपने कमरे में सोने गया था। जहां उसका साड़ी के फंदे से शनिवार सुबह शव लटकता मिला। विवेक ने बताया कि गुड्डन के पिता और मां का कई साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद से गुड्डन उनके साथ रहता था। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)