फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The fault of rains accompanied by strong winds

तेज आंधी बारिश से हुए फाल्ट

Thu, 03 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
The fault of rains accompanied by strong winds

मंगलवार की रात आई आंधी और बारिश से जिले की बिजली

विज्ञापन
आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। अलग-अलग इलाकों में हुए बिजली फाल्ट से आपूर्ति ठप हो गई जिसे ठीक करने में बिजली कर्मियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। शहर के रेलवे स्टेशन पचास नंबर गेट के समीप 33 हजार केवीए लाइन में एक फेस उड़ जाने से शहर की बिजली गुल हो गई। फाल्ट होने से घरों में पेयजल संकट भी गहरा गया।

मंगलवार रात मौसम खराब हो गया। तेज आंधी और बारिश होने से पचास नंबर गेट के समीप 33 हजार केवीए लाइन में एक फेस उड़ गया जिससे आबूनगर, मुराइनटोला, शांतीनगर, हरिहरगंज और राधानगर सभी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

फाल्ट से आबूनगर, हरिहरगंज, राधानगर, शादीपुर, कलक्टरगंज, मुराइनटोला, पनी, शांतीनगर, नउवाबाग, चौक, लालाबाजार, चौधराना, सिविल लाइन, पटेलनगर चौराहा, आवास विकास, वीआईपी रोड, तांबेश्वर नगर आदि फीडर बंद हो गए हैं । रातभर लोगों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ा।

बुधवार को सूचना पर एसडीओ सदर अजीत यादव टीम के साथ पचास नंबर गेट के पास पहुंचे और फाल्ट सही करा रहे हैं। बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए लाइनमैन ने जैसे ही तारों को जोड़ा तो तेज धमाके के साथ तार टूट गया।

इससे कर्मचारियों को कई बार जद्दोजहद करनी पड़ी। एसडीओ ने बताया कि बारिश की वजह से फाल्ट हुई है। अल्टरनेट उपकेंद्रों से उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है। अंडरग्राउंड केबिल होने की वजह से ठीक कराने में समय लग रहा है।

देर शाम तक फाल्ट ठीक होने की उम्मीद है। इसी प्रकार वीआईपी रोड में आंधी से पेड़ गिरने से तार टूट गया। आबूनगर इलाके में भी तेज हवा के झोके से जर्जर तार टूटकर गिर गया जिससे आपूर्ति प्रभावित रही।

अधीक्षण अभियंता विद्युत एलबी शर्मा ने कहा कि बारिश और आंधी की वजह से फाल्ट हुए है। एसडीओ को टीम के साथ भेजकर फाल्ट ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। अल्टरनेट उपकेंद्र चालू किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को जल्द बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed