{"_id":"682e1fe698f1caf8850f9784","slug":"the-family-was-sleeping-while-thieves-stole-goods-worth-lakhs-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-134268-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सोता रहा परिवार, चोरों ने किया लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सोता रहा परिवार, चोरों ने किया लाखों का माल पार
Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। छत के रास्ते घर में घुसकर चोर किसान के घर से मंगलवार रात नकदी समेत सात लाख का माल चुरा ले गए। परिवार की सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना की जांच की है।
कोतवाली क्षेत्र के बांझोलवा गांव में मनीराम पाल किसान है। वह रात को घर के बरामदे में सो रहे थे। उनका बेटा अंकुश और बहू छत पर सोये थे। चोर रात को छत के रास्ते से कमरों तक पहुंचे। कमरे की अलमारी, लॉकर और बक्से का ताला तोड़कर एक लाख रुपये, सोने का हार, सोने की अंगूठी, झुमकी, चांदी की हाफ पेटी, पायल समेत छह लाख के गहने चोर चुरा ले गए। गृहस्वामी मनीराम की चार बजे भोर नींद खुली। कमरा खुले और सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल लान सिंह ने बताया मामले की जांच शुरू की गई है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।