फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The enthusiasm is reflected both in the national competition for the second day

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी झलका उत्साह

Fri, 25 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm is reflected both in the national competition for the second day

26वीं राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के

विज्ञापन
दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर चौके लगाए। कार्यक्रम में अतिथियों के आने का सिलसिला जारी रहा।

राज्य महिला आयोग की सदस्य नफीसा बानो और सीओ सिटी वंदना सिंह ने पहुंचकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद लिया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उत्साहित किया।

इसके बाद महिला आयोग की सदस्य और सीओ सिटी ने एसोसिएशन में बेहतर कार्य करने वाले लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र, विकास त्रिवेदी, मनोज मिश्र आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में बिंदकी विधायक सुखदेव वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने पहुंचकर खेलकूद प्रतियोगिता का आनंद लिया। इस दौरान आयोजकों ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।

सुबह से शुरू हुई क्रिकेट टूर्नामेंट की प्रतियोगिताएं देर शाम तक चली जिसका आनंद लेने के लिए क्रिकेट प्रेमी पूरे समय डटे रहे। आयोजन को सफल बनाने में पूर्वांचल संघ के अध्यक्ष अभिनव नाथ तिवारी, राधा रमन द्विवेदी, एसपी दीक्षित, बीरेंद्र सिंह, केपी मिश्रा, आसिफ मकसूद, महबूब आदि ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed