फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The dried-up Sasur Khaderi River: Hopes dashed after revival, farmers worried

सूखी ससुर खदेरी नदी: पुनर्जीवन के बाद फिर बुझी उम्मीदें, किसान परेशान

Wed, 06 May 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The dried-up Sasur Khaderi River: Hopes dashed after revival, farmers worried
फतेहपुर। गंगा-यमुना के दोआबा में बहने वाली ससुर खदेरी प्रथम नदी, जो कभी किसानों के लिए जीवनरेखा मानी जाती थी। आज फिर सूखने की कगार पर है। जिस नदी के पुनर्जीवन कार्य को लेकर जिले को देश स्तर पर पहचान मिली और अधिकारियों को प्रधानमंत्री से उत्कृष्टता पुरस्कार मिला, वही अब देखरेख के अभाव में दोबारा विलुप्त होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील के ठिठौरा गांव से निकलकर धाता होते हुए यमुना नदी में मिलने वाली यह करीब 48 किलोमीटर लंबी नदी कभी सैकड़ों गांवों की हजारों बीघा जमीन को सिंचित करती थी। नदी के बहाव से खेतों में हरियाली रहती थी और पशु-पक्षियों को भी पानी का सहारा मिलता था लेकिन समय के साथ अतिक्रमण, प्राकृतिक बहाव में रुकावट और रखरखाव की कमी के चलते नदी सूख गई। इसके बाद आसपास के तालाब, कुएं और भूजल स्तर भी प्रभावित हो गया और किसान निजी नलकूपों पर निर्भर हो गए।
विज्ञापन




वर्ष 2013 में मनरेगा के तहत हजारों मजदूरों से नदी की खोदाई कराकर इसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया था। इस पहल से किसानों में नई उम्मीद जगी थी। इसी कार्य के लिए वर्ष 2025 में सिविल सेवा दिवस पर जिले के डीएम को प्रधानमंत्री की ओर से उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद निगरानी कमजोर पड़ गई और नदी फिर से सूखने लगी। आज हालत यह है कि कई स्थानों पर नदी का अस्तित्व खत्म होकर खेतों में बदल गया है, जबकि शेष हिस्सा नाले जैसा दिखाई देता है।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी को फिर से जीवित किया जाए तो खेती में सुधार हो सकता है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फिलहाल किसान प्रशासन से फिर एक बार इस जीवनदायिनी नदी को पुनर्जीवित करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद द्विवेदी ने बताया की नदी स्थिति दिखवाकर उसमें आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed