फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of two wage Lainmanon

दो दिहाड़ी लाइनमैनों की मौत

Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
The death of two wage Lainmanon
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर कोतवाली और थरियांव थाना क्षेत्र में रविवार रात पोल पर चढ़कर लाइन सुधार रहे दो दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गई। अचानक पोल में करंट आ जाने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के जीटी रोड सराय मोहल्ले के पास रविवार रात अनुज (25) बिजली के खंभे पर लाइन ठीक कर रहा था। अचानक करंट आ जाने से गिर पड़ा। उसे आसपास के लोग नर्सिंग होम लेकर पहुुंचे। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां पर दिहाड़ी मजदूर अनुज को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



अनुज हुसैनगंज थाना के गणपतपुर गांव का निवासी था। परिजनों का कहना है कि वह शांतिनगर उपकेंद्र से जुड़ा था। शिकायत पर शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने गया था। अचानक लाइन में बैकफीड करंट आ गया। इससे पोल से गिर पड़ा। उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के रजाबाद में बिजली खंभे पर लाइन ठीक कर रहे झल्लर मौर्या (25) की करंट आ जाने से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। झल्लर मौर्या हथगाम थाना क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी है। वह पलिया उपकेंद्र में दिहाड़ी मजदूर था। एसएसआई श्रवण सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed