{"_id":"69c57d80303fea6fbc0c2539","slug":"the-body-of-a-husband-who-had-left-home-following-an-argument-with-his-wife-was-found-hanging-from-a-tree-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151647-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले पति का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले पति का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
फोटो-02- फाइल फोटो राजा यादव । स्रोत परिजन
फतेहपुर। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले पति का शव बृहस्पतिवार सुबह बाग में पेड़ पर शॉल के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर ग्रामीण की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजन और ग्रामीण से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राजा यादव (40) नोएडा की एक फैक्टरी में नौकरी करता था और एक माह पहले घर आया था। बुधवार रात खाना खाते समय पत्नी केशकली से उसका विवाद हो गया। इसके बाद बाद वह घर से निकल गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव के रामानुज की बाग में आम के पेड़ पर ग्रामीणों ने उसका शव लटका देखा।
सूचना मिलते ही पत्नी, बेटे कुलदीप व संदीप तथा बेटियां काजल, लक्ष्मी और प्रिया मौके पर पहुंचकर बिलखने लगे। पत्नी ने बताया कि उन्हें लगा था कि वह किसी अन्य घर में सोने चले गए होंगे इसलिए रात में तलाश नहीं की।
विज्ञापन
बेटे कुलदीप की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर
खागा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव गांव निवासी कमलेश कुमार का पत्नी मोनी देवी से बृहस्पतिवार को किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के बाद मोनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।