फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The accused wanted to arrest the sister of the rape victim

दुष्कर्म से पहले दलित युवती को पीटा भी था

Fri, 09 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The accused wanted to arrest the sister of the rape victim
ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात दलित किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों ने किशोरी को बुरी तरह पीटा था। घटना की रात किशोरी अपनी चचेरी बहन को साथ लेकर शौच को जंगल गई थी। जहां पर चककाजीपुर गांव के अमन यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

खींच कर ले जाते वक्त किशोरी ने शोर मचाया तो उसे पीटा भी। किशोरी को काबू करने के लिए अमन की मदद गांव के ही गुड्डू यादव ने की थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि गुड्डू यादव ने किशोरी की चचेरी बहन को भी दबोचने का प्रयास किया था। किसी तरह वह भाग निकली थी।
विज्ञापन

घर पहुंचकर उसने जब परिजनों को जानकारी दी तो वह दौड़ पडे़ लेकिन तब तक दोनों युवक भाग निकले थे। शुक्रवार सुबह एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा के साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए बहुआ पीएचसी भेजा, यहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया।

दुष्कर्म पीड़िता की चौखट पर शुक्रवार को लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग ने पहुंच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान राजरानी, संतोषी, रंजना, सरोज आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed