फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The accused of murder reached the police station with the news of the dead body, tried to mislead

Fatehpur News: थाने में शव की खबर लेकर पहुंचा हत्यारोपी, गुमराह की कोशिश

Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The accused of murder reached the police station with the news of the dead body, tried to mislead
किशनपुर। शातिर दिमाग सर्वेश निषाद ने महिला की रात में बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस के सामने खुद ही शव मिलने की मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे जानकारी लेकर पहुंचा गया। शव की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

सर्वेश सुबह थाने पहुंचा उसने पुलिस कर्मियों से बताया कि वह महिला के साथ शाम को बाजार आया था। बाजार से लौटकर दोनों ने जंगल में शराब पी। इस दौरान वह नशे में हो गया। वह रात को सब्जी लेकर अपने रिश्तेदार के घर असहट गांव चला गया और सो गया था। उसकी सुबह नींद खुली। वह अपने फोन की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचा। वहां महिला का शव पड़ा था। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर पहुंची। जंगल व झाड़ियां होने की वजह से पुलिस को शव नहीं मिला। दोबारा पुलिस सर्वेश को थाने से लेकर मौके पर गई। उसने शव दिखाया। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी ने पहले पुुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसके कपड़ों में खून के धब्बे लगे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने चेहरे पर खून को धोना स्वीकारा है। पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन

-------

पति बोला, साजिश रचकर की हत्या, महिला के छह बच्चे
महिला के छह-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी नौ साल और सबसे छोटा बेटा छह माह का है। पति ने बताया कि आरोपी घर से कुछ दूर रहता है। उसका अक्सर घर आना-जाना था। उसकी पत्नी पर आरोपी अपने पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा रहा है। उसका पिता कभी उसके घर नहीं आया। पत्नी भी उसके पिता से मिलने नहीं आती थी। उसने साजिश के तहत पत्नी की हत्या की है। उसकी पत्नी अकेली बाजार जाने वाली थी। वह साजिश के तहत पत्नी के साथ बाजार गया। शराब पिलाकर पत्नी के साथ घटना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................

पुलिस ने शराब की दुकान, सब्जी वाले से की पूछताछ
घटना में किसी और के शामिल होने की आशंका पर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शराब के दुकानदार व सब्जी वाले से पूछताछ भी की। उन लोगों ने सर्वेश को महिला के साथ आने और जाने की बात कबूल की है। पुलिस बाजार से दमहा नाले के बीच के सीसीटीवी भी चेक कर रही है। पुलिस सर्वेश से मिलने वालों की धरपकड़ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed