{"_id":"640b7fb01f6fbe40ac08a834","slug":"the-accident-will-be-investigated-with-the-help-of-cctv-camera-installed-in-the-bus-fatehpur-news-c-12-1-116605-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बस में लगे सीसीटीवी कैमरे से हादसे की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बस में लगे सीसीटीवी कैमरे से हादसे की होगी जांच
Sat, 11 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। इलेक्ट्रिक बस की टक्कर से बालक की मौत के दूसरे दिन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद रहा। ऐसे में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हादसे के कारण की जांच की जा रही है। जांच के बाद चालक और परिचालक पर कार्रवाई होगी।
गुरुवार शाम पुरानी बिंदकी निवासी अनिल शर्मा का आठ वर्षीय बेटा प्रज्ज्वल शर्मा की दरवाजे के सामने सड़क किनारे खड़े होने पर इलेक्ट्रिक बस की टक्कर से मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की थी। पुलिस बस के साथ परिचालक को थाने ले गई थी। कानपुर सिटी बस इंचार्ज डीवी सिंह ने बताया कि मामले में बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच कराई जाएगी। जांच में चालक और परिचालक के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उधर, हादसे के दूसरे दिन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद रहा। ऐसे में रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
................................