{"_id":"aced066b074e0c4844ab2ad5f38606f5","slug":"teenager-killed-after-being-crushed-by-truck-villagers-set-fire-to-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल किशोर की मौत, ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचल किशोर की मौत, ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
ललौली थाना क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग लादकर गांव के अंदर से गुजर रहे एक ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके से मौरंग लाद कर गुजर रहे एक ट्रक में आग लगा दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए गाजीपुर, असोथर, बिंदकी, चांदपुर, बकेवर थाने से पुलिस टीम भेजी गई। मार्ग पर करीब छह घंटे तक शव पड़ा रहा और बवाल चलता रहा।
विज्ञापन
बाद में एसडीएम ने खदान का रास्ता बंद करने और आर्थिक योजनाओं का पीड़ित परिवार को लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। देर शाम बवाल शांत हुआ।
थाना क्षेत्र के इमलिहा का डेरा मजरे अढ़ावल निवासी कन्हई लाल का पुत्र रामलखन निषाद (17) शुक्रवार दोपहर कस्बे से घर लौट रहा था।
अढ़ावल मौरंग घाट से मौरंग लदा ट्रक जा रहा था। ट्रक डड़वन का डेरा में चढ़ाई पर चढ़ रहा था। साइकिल सवार किशोर ट्रक के पास से गुजर रहा था।
ट्रक एकबारगी पीछे आ गया, जिसकी चपेट में किशोर आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना देखकर सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
अढ़ौली, चमारन का डेरा, डड़वन का डेरा के ग्रामीणों ने खदान के रास्ते पर जाम लगा दिया। नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की।
तभी दो ट्रक और मौरंग लादकर पहुंच गए। एक ट्रक में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा भी जायज रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाये कि वह लोग पिछले दो दिनों से मौरंग घाट की खदान नंबर नौ और पांच का रास्ता गांव के बाहर से गुजारने के लिए प्रशासन से मांग कर रहे थे।
सूचना पर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव और सीओ निवेष कटियार मौके पर पहुंचे। एसएचओ रत्नेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। एसएचओ ने बताया कि ग्रामीण गुस्से में रहे।
उनको शांत करा दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा था। मृतक की मां सुखरनिया दहाड़ मारकर रोती बिलखती रही।