फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager blackmailed and raped, pressured for conversion

Fatehpur News: किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दबाव

Wed, 31 Jul 2024 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Teenager blackmailed and raped, pressured for conversion
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र की एक गांव की किशोरी (15) का शौच के दौरान मुस्लिम युवक ने वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी के परिजनों के विरोध करने पर युवक पक्ष ने किशोरी के भाई को पीटा। पुलिस कार्रवाई न होने पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता मंगलवार की देर रात थाने पहुंचे। एफआईआर की मांग को लेकर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर थाने में बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने देर रात मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र की एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने तहरीर में बताया कि गांव के मो. आसिफ ने एक साल पहले जंगल में शौच के समय फोटो खींचे और वीडियो बनाया था। उसे एक दिन अकेला देखकर मोबाइल पर उसका वीडियो दिखाया। वायरल करने की धमकी देखकर ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल पर उसका वीडियो बना लिया। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। करीब एक साल से ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने 24 जुलाई को फोन किया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए उकसाने लगा। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद आसिफ के भाई और पिता ने उसके भाई को मारा-पीटा। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी भगा दिया। उसका पूरे गांव में एक हिंदू परिवार है। वह पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई न होने पर हिंदू संगठनों के रवि पांडेय, मनोज त्रिपाठी, ताराचंद पांडेय, राहुल विश्वकर्मा, अरविंद सोनी समेत कई कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed