फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   teenaged

मंदिर के कुंड में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत

Thu, 24 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
teenaged
थरियांव। शीतला देवी मंदिर कुंड में नहाते समय पांच छात्रों में से एक की डूबने से मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका। पिता ने मुसईपुर के रहने वाले दो युवकों पर बेटे को गहरे पानी में जबरदस्ती ले जाकर छोड़ देने, जिससे डूबने से मौत होने का आरोप लगाया है। तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी धनराज (12) पुत्र झल्लर लोधी कक्षा छह में पढ़ता है। वह बुधवार की सुबह अपने साथी श्रवण, अनिल, आदर्श, बबलू के साथ कस्बे में कोचिंग पढ़ने गया था। लौटते समय पांचों धर्मदासपुर गांव के पास शीतला मंदिर कुंड पहुंचे और नहाने लगे। इस दौरान गहरे पानी में धनराज डूब गया तो साथी चिल्लाते हुए बाहर आ गए। बच्चों ने यह बात धनराज के घर में जाकर बताई तो कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण कुंड के पास पहुंचे और पुलिस को बुलाया। करीब दो घंटे खोजबीन के बाद धनराज का शव कुंड से निकाला गया। जिसे देख परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

पिता झल्लर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा व साथी कुंड किनारे हाथ-पैर धो रहे थे। मुसईपुर के दो युवक वहां पहले से नहा रहे थे। उन्होंने धनराज पर अपने साथ कुंड में नहाने के लिए कुंड में जबरदस्ती खींच लिया और गहरे पानी में ले जाकर छोड़ दिया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। धनराज के साथ वहां पहुंचे उसके साथी
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श, बबलू, श्रवण व अनिल ने भी पुलिस को बताया कि धनराज को जबरदस्ती पानी में खींचकर ले जाया गया और जब वह डूबने लगा तो उसे छोड़कर आरोपी युवक भाग निकले। धनराज का शव देखकर मां धर्मा देवी, भाई अर्जुन, कल्लू, जुगराज व बहन शारदा, परागा, ननकी व रोशनी का बुरा हाल है। पिता ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ थरियांव अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
धनराज के साथ गए बच्चों ने बताया कि जब वह डूब रहा था तो उन्होंने मदद की गुहार वहां रहने वाले पुजारी, पंडा से लगाई। इतना ही नहीं वहां पुलिस पीआरवी भी मौजूद थी, लेकिन उन्होंने भी धनराज को बचाने का प्रयास नहीं किया। अगर कोई भी मदद का प्रयास करता तो उनका दोस्त शायद बच जाता।

बच्चों ने बताया कि दो युवक जो पहले से नहा रहे थे वह धनराज को अपने कंधे पर बैठाकर जबरदस्ती ले गए और उसे पानी में फेंक रहे थे। इस दौरान जब वह गहरे पानी में चला गया तो उसे पकड़ने की बजाए, छोड़कर भाग निकले। जिससे धनराज डूब गया। धनराज के पिता झल्लर खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed