{"_id":"60d773bf8ebc3e32363353fc","slug":"teenaged-drowned-in-yanmuna-brother-saved-fatehpur-news-knp63666488","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाई संग यमुना में डूबा किशोर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाई संग यमुना में डूबा किशोर, एक की मौत
विज्ञापन
जाफरगंज। मौसेरे भाई व कुछ अन्य लड़कों के साथ यमुना नदी पर नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। उसके साथ उसका भाई भी डूब रहा था लेकिन एक मल्लाह ने उसे बचा लिया। किशोर के डूबने की खबर पर जाफरगंज व जसपुरा थाना पुलिस घाट पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। तीन घंटे के बाद शव बाहर निकाला तो परिजन बदहवास हो गए। शव परिजन लेकर अपने गांव चले गए।
सजेती थाना क्षेत्र के असगहा गांव निवासी अरविंद का पुत्र अवनीश (17) मौसा सुखदेव निवासी बारा के घर 22 जून को आया था। सुखदेव के पुत्र की शादी थी। कार्यक्रम में अवनीश की सराय खालिस थाना असोथर निवासी एक मौसी भी आई हैं, उनका लड़का अनपुम (16) पुत्र चंद्रप्रकाश भी बारा गांव में था। शनिवार सुबह
अवनीश, अनुपम व मौसा सुखदेव के दो पुत्र नरेश, दिनेश व गांव का शीबू यमुना नहाने के लिए निकले थे। वह घूमते हुए पीपा पुल से बांदा जिले की ओर निकल गए और यहां के जलौली घाट पर नहा रहे थे। अचानक अवनीश व अनुपम गहरे पानी में डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाया। यह देख वहां मौजूद एक मल्लाह राजू निवासी बारा ने
विज्ञापन
अनुपम को पकड़ लिया और बाहर ले आया। तब तक अवनीश पानी में डूब गया। चीख-पुकार मची तो वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अवनीश के घरवाले भी आ गए। बारा प्रधान प्रतिनिधि अरुण द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और तुरंत रेंगना गांव से चुन्नू, रामदास, मिलन, लल्लू, किशन को बुलाया। पांच मल्लाहों ने जाल डालकर खोजबीन की। इस दौरान जसपुरा थाना प्रभारी व जाफरगंज पुलिस भी वहां पहुंची। करीब बारह बजे अवनीश का शव नरौली गांव के पास जाल में फंसा तो उसे बाहर लाया गया। अवनीश के घर में पिता, मां शोभा, बहन मुस्कान व एक भाई गोलू है। परिजन शव को अमौली अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।