{"_id":"6a04da6fe7c9da112b0399d5","slug":"teenage-girl-missing-from-one-stop-centre-security-system-under-scrutiny-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154650-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वन स्टॉप सेंटर से किशोरी लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वन स्टॉप सेंटर से किशोरी लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल के पीछे स्थित वन स्टॉप सेंटर से मंगलवार सुबह एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी की खोजबीन की गई लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को नौ मई को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया था। 11 मई को उसका मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। बयान के बाद शाम करीब छह बजे उसे दोबारा सेंटर में रखा गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे वह सेंटर से लापता हो गई।
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक शमीमा बानो ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लापरवाही पर सेंटर मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि किशोरी बरामद हो चुकी है। विवेचक गुलाब चंद्र ने बताया कि किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।