{"_id":"5ffb06cf8ebc3e31d7010a73","slug":"teachers-will-picket-by-taking-group-leave-fatehpur-news-knp605058426","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश लेकर 16 को धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश लेकर 16 को धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक
विज्ञापन
शिक्षक भवन में बैठक करते माध्यमिक शिक्षक
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ 16 जनवरी को डीआईओएस कार्यालय में धरना देगा। रविवार को संघ की शिक्षक भवन में बैठक हुई। जिसमें शिक्षक समस्याओं का निराकरण न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षक एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरने में शामिल होंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के निराकरण में विभाग हीलाहवाली करता आ रहा है। ऐसे में सामूहिक उपवास रखते हुए एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों को अभी तक वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में इन शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इन्हें जल्द से जल्द एरियर के साथ वेतन का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
चयन वेतनमान की पत्रावलियां दो माह से लंबित हैं। पुरानी पेंशन, भविष्य निधि, सामूहिक बीमा को खत्म किया जा चुका है। अब सरकार नियत वेतन अधिनियम खत्म करने में लगी है।
ऐसे में शिक्षकों को यह लड़ाई आरपार तक लड़ना मजबूरी बन गई है। बैठक का संचालन विनोद कुमार ने किया। बैठक में अतुल यादव, कमल सिंह चौहान, विश्वनाथ सिंह, भानुप्रताप, कौशल कुमार, मासूक खान, ओमप्रकाश शुक्ला, सुशील कुमार, धनराज सिंह, जगमोहन, अनिल कुमार, आदित्य द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, डॉ. शिवकुमार, अर्पित सचान, अनुज त्रिवेदी, शोभराज, समरजीत सिंह, अमित प्रकाश बाजपेयी आदि रहे।