फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Task force constituted to break the back of the location people

Fatehpur News: फतेहपुरः लोकेशन वालों की कमर तोड़ने के लिए टास्क फोर्स गठित

Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Task force constituted to break the back of the location people
फतेहपुुर। सख्ती के बाद भी मौरंग खदानों से ओवरलोडिंग की जा रही है। ओवरलोडिंग रोकने और ऐसे वाहनों को पास कराने वालों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने तहसील स्तर पर टास्क फोर्स गठित किया है। टास्क फोर्स में एसडीएम, सीओ समेत कई अधिकारियों के साथ थाने और चौकियों का फोर्स शामिल है। हालांकि पिछले साल भी जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की टीमें बार्डर पर लगाकर ओवरलोड वाहनों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन प्रयास असफल साबित हुआ था।
विज्ञापन

जिले के हाईवे से मध्यप्रदेश, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी में संचालित खदानों से मौरंग और गिट्टी लदे वाहन गुजरते हैं। ओवरलोड वाहनों को पास कराने के लिए कई रायबरेली, फतेहपुर, बांदा जिले के गैंग सक्रिय हैं। इनकी सक्रियता से अधिकारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन को लेकर प्रमुख सचिव की ओर से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जिलास्तर पर डीएम श्रुति ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और लोकेशन के खेल को खत्म करने के लिए टास्क फोर्स गठित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर, खागा और बिंदकी तहसील के एसडीएम अध्यक्ष टास्क फोर्स के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सदस्यों में सीओ सिटी, सीओ खागा, सीओ बिंदकी, सीओ जाफरगंज, सीओ थरियांव, एआरटीओ प्रवर्तन दल की टीम, खनन अधिकारी शामिल हैं। टास्क फोर्स अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीम गठित की है।
सर्वाधिक खनिज का परिवहन बांदा-बहराइच हाईवे पर होता है। यहां रोकथाम को सदर एसडीएम की ओर से ललौली थाने स्तर पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक ललौली, राजस्व निरीक्षक कमलेश दुबे, असोथर थाना स्तर पर नायब तहसीलदार रजनीश कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष गाजीपुर, राजस्व निरीक्षक भानचंद्र लगाए गए हैं।
वहीं, गाजीपुर थाना स्तर पर नायब तहसीलदार अमृत प्रभात यादव, थानाध्यक्ष गाजीपुर, राजस्व निरीक्षक शिवराम, सदर कोतवाली स्तर पर नायब तहसीलदार विकास पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष हुसैनगंज, राजस्व निरीक्षक गणेश प्रसाद को टीम गठित की गई है। इसी तरह खागा तहसील क्षेत्र में खागा एसडीएम, खागा कोतवाल, धाता, किशनपुर, खखरेरू में टीम गठित की हैं। वहीं, बिंदकी तहसील पर बिंदकी कोतवाल, कल्यानपुर, मलवां, औंग थाने की टीम लगाई हैं।

वर्जन
खनिज वाहनों की चेकिंग और जुड़े सिंडीकेट को तोड़ने के लिए पूरे जिले में टीमें सक्रिय हुई हैं। हर जगह पर पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से काम करेंगी। जिससे पूरी तरह ओवरलोडिंग, वाहन पास कराने वालों पर कार्रवाई हो सकेगी। -अवधेश निगम, सदर एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed