फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Take nutritious diet during pregnancy, drink plenty of water

पोषक तत्वों के सेवन से जच्चा-बच्चा रहेंगे स्वस्थ

Thu, 17 Feb 2022 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Take nutritious diet during pregnancy, drink plenty of water
फतेहपुर। स्वस्थ बच्चे के लिए गर्भवती का पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी होता है। इससे सिर्फ बच्चा ही नहीं उसकी मां भी सेहतमंद रहती है। गर्भावस्था में कम से कम तीन लीटर पानी का रोजाना सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए जिला महिला चिकित्सालय की महिला सीएमएस डॉ. रेखारानी ने बताया कि गर्भस्थ शिशु का विकास माता के आहार पर निर्भर होता है। गर्भवती को ऐसा आहार लेना चाहिए जो गर्भस्थ शिशु के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को दिन भर में बीच बीच में कुछ न कुछ पौष्टिक आहार लेते रहना चाहिए। इससे वे डिस्पेप्सिया यानि अपच और उल्टी आने की समस्या से बच सकती हैं। गर्भवती को फास्टफूड, ज्यादा तला हुआ खाना, ज्यादा तीखा और मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। चिकित्सक की सलाह के अनुसार हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, फलों को आहार में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय के गायनोकोलाजिस्ट डॉ. पीके गुप्ता का कहना है कि गर्भवती महिला को अपने आहार और दिनचर्या को संयमित रखना चाहिए। नियमित रूप से रूटीन चेकअप और दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्भवती को शरीर की बढ़ती हुईं, आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिदिन कम से कम तीन लीटर (10 से 12 ग्लास) पानी जरूर पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में दो गिलास अतिरिक्त पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed