फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Survey not yet ruined crops

चौपट फसलों का अभी तक नहीं हुआ सर्वे

Fri, 17 Apr 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Survey not yet ruined crops

धाता विकास खंड की करीबचार हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत परसिद्धपुर में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से चौपट फसलों का अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। हल्का लेखपाल अभी तक गांव में नजर नहीं आए हैं। किसानों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर सर्वे की मांग किया है

विज्ञापन


गांव के मान सिंह, अजमेर, श्रीपाल सिंह, शिवगोविंद, राम सिंह, बद्री विशाल, प्रेम किशोर, विजय सिंह, सुभाष, पप्पू, मुन्ना और जागेश्वर ने बताया कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से चना और अरहर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


वहीं गेंहू की फसल का 50 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। राज्य और केंद्र सरकारों के निर्देश के बाद भी अभी तक नष्ट फसलों का सर्वे नहीं हुआ है, जिससे हम लोगों को मुआवजे की धनराशि नहीं मिल पा रही है। किसानों ने बताया कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही लेखपाल को मौके पर भेजकर चौपट फसलों का सर्वे कराया जाएगा। उधर,  जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष मन्नी सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रकृति के प्रकोप से आलू, चना, मटर, अरहर, गेहूं आदि पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।


इस भीषण आपदा से निपटना किसानों के लिए मुश्किल है। कार्यकर्ताओं ने किसानों के कर्ज माफ किए जाने, विद्युत कनेक्शन मुफ्त करने, जिले को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग की। इस दौरान चंद्र शेखर चौहान, राजकरन सिंह, चंद्र पाल सिंह, विजय बहादुर, दिनेश सिंह, चंद्रभान सिंह, निर्मल सिंह, राजू सिंह, गोरेलाल सिंह, मलखान सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed