{"_id":"6248a0b8f9ccf446cf5d42c4","slug":"supervisors-sent-to-seven-unaided-examination-centers-fatehpur-news-knp6889917124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों में भेजे गए पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों में भेजे गए पर्यवेक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बलिया में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आउट होने से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा में चौकसी बढ़ा दी है। शनिवार को सात वित्त विहीन परीक्षा केंद्रों में विभाग ने एक-एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए। पर्यवेक्षक चार अप्रैल को सुबह पहली पाली में होने वाली हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के पहले कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था की जानकारी ली। कुछ केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की भी नियुक्ति की।
जिले भर के 113 केंद्रों में 62 हजार 925 बोर्ड परीक्षार्थी हैं। चार अप्रैल को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा होगी। दोनों पाली में महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा होने के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है।
इसके तहत मदर जानकी इंटर कॉलेज शंकर नगर, चंद्रदेव मौर्य इंटर कॉलेज लक्ष्मणपुर, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज राधानगर, सुंदरमती बालिका इंटर कॉलेज राधानगर, इंटर कॉलेज रायचंद्रपुर, महादेव इंटर कॉलेज एकारी, जय मां ज्ञान मंदिर राधानगर में अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षक माध्यमिक विद्यालयों को ऐसे प्रधानाचार्य बनाए गए हैं, जो अभी तक परीक्षा ड्यूटी से बचे हैं। इसके साथ 12 केंद्र में कक्ष निरीक्षकों की कमी भी दूर की गई है।
आज परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
बोर्ड परीक्षा के चौथे चरण के प्रश्नपत्रों की खेप शनिवार को आ गई। प्रश्नपत्रों के लिफाफे स्ट्रांग रूम में पुलिस सुरक्षा में रखे गए हैं। रविवार सुबह 11 रूटों पर वाहन के माध्यम से प्रश्नपत्र पुलिस सुरक्षा में सभी केंद्र पहुंचाए जाएंगे।
डीआईओएस ने बताया कि प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को संयुक्त रूप से रिसीव कराए जाने हैं।