{"_id":"66ec8a6cbf0510c59b088b2d","slug":"sultannagar-got-supplies-after-60-hours-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-121542-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 60 घंटे बाद सुल्तानगर को मिली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 60 घंटे बाद सुल्तानगर को मिली आपूर्ति
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगलवार दोपहर बारिश के बाद शहर के सुल्तान नगर का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे यहां की करीब 15 से 20 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग की तरफ से 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने के दावे किए जाते हैं, लेकिन मोहल्ले में तीसरे दिन 60 घंटे बाद ट्रांसफार्मर रखा गया। हालांकि आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय निवासी सूरजपाल वर्मा ने बताया कि बिजली न आने के कारण दो दिन से घर में पानी नहीं है। बच्चे व बुजुर्ग सभी परेशान हैं। पीने का पानी बाहर से खरीदकर ला रहे हैं।
मोहल्ला निवासी बिजमा देवी ने बताया कि दो दिन से खाना बनाने के लिए पड़ोस से पानी ला रही हैं। बिजली न रहने से घर में अंधेरा पसरा रहता था। भीषण गर्मी में दो दिनों से पूरी रात जागते हुए काटनी पड़ी।
विज्ञापन
ठेकेदार ट्रांसफार्मर लाने में ढिलाई कर रहा था। इसलिए दो दिन से अधिक समय लग गया। अपने खर्चे से दूसरे गाड़ी लेकर ट्रांसफार्मर लगवाया गया है।
छंगाराम, जेई, शांतिनगर उपकेंद्र