फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sucide in fatehpur

जर्जर कोठरी में गोली चली, प्रेमी युगल की मौत

Tue, 07 Apr 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
sucide in fatehpur
मंगलवार को फतेहपुर में प्रेमी युगल के शव भूसा रखने वाली कोठरी से बाहर निकालती पुलिस। - फोटो : FATEHPUR
शाह(फतेहपुर)। गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात एक जर्जर कोठरी से प्रेमी युगल का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या के बाद खुद को गोली मारने की आशंका जता रही है। हालांकि युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

मामला अयाह ग्राम पंचायत के एक गांव का है। इंटर पास 22 वर्षीय दर्जी बिरादरी (सक्सेना) का युवक दो साल से दिल्ली में जूता फैक्टरी में काम करता था। वह होली में गांव आया था। गांव की इंटर पास बीस वर्षीय वैश्य बिरादरी की युवती से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरों में करीब 50 मीटर की दूरी है। दोनों घरों के बीच युवक के परिवार की पुरानी कोठरी है।
विज्ञापन

उसमें भूसा रखा जाता है। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर दोनों परिवार बेटे और बेटी को मिलने से रोकने लगे। युवती अपने भाई के मोबाइल से बातचीत करने में पकड़ी गई थी। उनका पांच दिन से मिलना बंद हो गया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि युवक घर से रात आठ बजे निकला था। रात दस बजे युवती घर से गायब हुई। युवती के गायब होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे युवक के घर पहुंचे। युवक की मां ने बताया कि तीन-चार लोग थे, उससे लड़के के बारे में पूछा और धमकाया। खोजबीन के दौरान रात तीन बजे कोठरी से फायर की आवाज सुनाई दी। लड़की का भाई और कुछ अन्य लोग कोठरी पहुंचे। हालात देखकर दंग रह गए। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की गोद में लड़के को पड़ा पाया।
लड़के के दाहिने हाथ की अंगुली में तमंचा फंसा था। एक खाली कारतूस का खोखा पड़ा था। लड़के के दाहिनी कनपटी से गोली पार हो गई थी। भूसे के ढेर से सटकर बैठी युवती के बाएं कनपटी में गोली लगी थी। पुलिस ने कयास लगाए कि कोठरी में कई घंटे दोनों ने साथ बिताया। लड़की को पहले गोली मारी। बाद में युवक ने खुद को गोली मार ली।

सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी राजेश कुमार, सीओ अभिषेक तिवारी, एसओ आशीष सिंह पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि युवक ने महिला मित्र के साथ गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दोनों पक्षों की ओर से आत्महत्या की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। लड़के की मां ने लड़की के परिजनों पर शक जताया है, लेकिन प्रार्थनापत्र नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed