{"_id":"60b532828ebc3e6e8e2aff48","slug":"sucide-fatehpur-news-fatehpur-news-knp631499854","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकु शी, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकु शी, कोहराम
विज्ञापन
जाफरगंज। 22 वर्षीय विवाहिता ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
जाफरगंज थानाक्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी करिश्मा (22) पत्नी बृजेश ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना परिजनों ने सोमवार की सुबह जाफरगंज पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस जब पहुंची तो शव जमीन पर रखा था। जांच के दौरान शव के गले पर निशान मिले हैं।
मामले की जानकारी पर बकेवर स्थित करिश्मा के मायके से भी परिजन आ गए। बेटी के शव को देखकर पिता बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर जाफरगंज राजीव सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी की बात बताई है। जबकि मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विचार करने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम से स्थिति साफ हो जाएगी।