फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stunt done by joining three tractors together

Fatehpur News: एक साथ तीन ट्रैक्टर जोड़कर किया स्टंट

Fri, 29 May 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Stunt done by joining three tractors together
फतेहपुर। तीन ट्रैक्टरों को एक साथ जोड़कर सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन चालकों और एक नाबालिग के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इसे जान जोखिम में डालने वाला कृत्य बताते हुए चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थरियांव थाना के दरोगा वशिष्ठ सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि एक ट्रैक्टर गड़रियन का पुरवा निवासी यशवंत लोधी चला रहा था। दूसरा बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर खागा कोतवाली क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी पंकज पासवान के पास था।
विज्ञापन

तीसरा ट्रैक्टर थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव का नाबालिग चला रहा था जिसका मालिक अनिल वर्मा है। उसने नाबालिग पुत्र को वाहन चलाने की अनुमति देकर नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ट्रैक्टरों को आपस में तार से जोड़कर तेज रफ्तार में खींचते हुए स्टंट किया गया। इससे राहगीरों में दहशत फैल गई। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और खतरनाक स्टंट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed