फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   students,up news,fatehpur news,boat,risk

सवारी के लिए प्रतिबंधित नावों से बच्चे स्कूल जाने को मजबूर

Sun, 10 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
students,up news,fatehpur news,boat,risk
मछली पकड़ने वाली नाव से स्कूल आते बच्चे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। यमुना घाट से बांदा के दांदो घाट के लिए बना पीपा पुल बारिश के चलते तोड़ दिया गया है। ऐसे में दांदो घाट किनारे बसे गांवों के बच्चों को स्कूल जाने के लिए मछुवारों की सुर्रा नाव का सहारा लेना पड़ा है। सुर्रा नाव सवारियों के लिए प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

इसके बाद नाव पर स्कूली बच्चों के अलावा साइकिल, बाइकें लादकर चलने वाली सवारियां दिखाई दे रहीं हैं। नाविक की जरा सी चूक किसी हादसे को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन

दरअसल दांदो घाट किनारे बसे गांवों के बच्चे इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने उस पार से इस पार सर्वोदय इंटर कॉलेज नाव से आते और जाते हैं। समस्या यह है कि बच्चों को सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचना होता है, और प्रशासन की नाव 8 से 9 बजे के बीच लगना शुरू होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें तटवर्ती मछुवारों की नाव की आवागमन का साधन बनीं हुईं हैं। इनमें बच्चों के साथ सवारियों की भी भीड़ दिखाई देती है।
बांदा जनपद के दांदो घाट के आसपास के तकरीबन 10 गांव के 30-40 बच्चों के अलावा वहां के काफी लोग भी सुबह से सुर्रा नाव का सहारा लेते दिख जाते हैं।
प्रतिबंधित नाव पर क्षमता से भी अधिक सवारियों के खतरे से दोनों जनपदों के अधिकारी बेखबर हैं। इलाकाई लोगों नरेश पटेल, शुभम गुप्ता, दिवाकर आदि का कहना है कि सरकारी नाव के समय में परिवर्तन कर खतरे से बचा जा सकता है।
लोगों ने बताया कि इस बार बारिश कम हुई है, लिहाजा अभी यमुना का जलस्तर भी ठहरा हुआ है। मूसलादार बारिश होने के बाद जलस्तर बढ़ेगा।
ऐसे में इन सुर्रा नावों के सहारे नदी को पार करना किसी खतरे से खाली नहीं होगा। प्रशासन को जल्द ही सुरक्षा के मदद्ेनजर कोई इंतजाम करना होगा। सवारियां ढोने वाले मछुवारों पर भी कार्रवाई का भय होना जरूरी है।

विभाग की ओर से नाव की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी यदि मछुवारों की नाव से सवारियां ढोईं जा रहीं हैं तो इसकी जांच कराकर रोक लगाई जाएगी। विभाग नाव के समय पर भी विचार करेगा। बच्चों के आवागमन पर रोक लगाई जाएगी।
पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता, यूसी विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed