फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Students and teachers will learn disaster management techniques in schools.

Fatehpur News: स्कूलों में आपदा से निपटने के गुर सीखेंगे विद्यार्थी और शिक्षक

Mon, 07 Sep 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers will learn disaster management techniques in schools.
फतेहपुर। आपदा की स्थिति में विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम के तहत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से छात्रों और अध्यापकों को आपदा से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप, आग, बाढ़, बिजली समेत विभिन्न आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षित स्थान तक पहुंचने, भवन से सुरक्षित बाहर निकलने, प्राथमिक उपचार और बचाव कार्यों से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ जरूरत के मुताबिक व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में वे घबराने के बजाय समझदारी से कदम उठा सकें। शिक्षकों को भी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने और राहत-बचाव कार्यों में उनकी भूमिका के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग और विद्यालयों के सहयोग से कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि स्कूल स्तर पर आपदा प्रबंधन की जानकारी होने से आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। यह अभियान विद्यार्थियों में सुरक्षा और जागरूकता की भावना विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed