{"_id":"6a9db51aadc8f38dea08aa95","slug":"134-lakh-duped-on-pretext-of-closing-credit-card-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161833-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर 1.34 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर 1.34 लाख ठगे
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर महिला के खाते से 1.34 लाख रुपये निकाल लिए। लिंक भेजकर मोबाइल हैक करने के बाद पांच ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर की गई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी कैनाल रोड शहजादपुर निवासी प्रतिभा सोनकर ने बताया कि उनके पास एक बैंक का क्रेडिट कार्ड है जो पूर्व से ही चालू नहीं था। 27 अगस्त की शाम मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई।
क्रेडिट कार्ड बंद कराने को लेकर बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।इसके बाद साइबर ठगों ने ओटीपी लेकर पांच बार में 1.34 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।